{"_id":"ae327c80bbb5ed2c70cffd6d25a4fb4f","slug":"arddhkunb-area-divided-into-three-cycles-of-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धकुंभ क्षेत्र की सुरक्षा तीन चक्रों में बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्धकुंभ क्षेत्र की सुरक्षा तीन चक्रों में बांटी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ पुलिस ने सुरक्षा के तीन चक्र (हरकी पैड़ी, शहर का आउटर क्षेत्र एवं जिले के सीमावर्ती क्षेत्र) बनाए हैं। सुरक्षा में कहीं कोई चूक न रहे जाए इसलिए पैरामिलिट्री फोर्स को इन चक्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
पठानकोट (पंजाब) में हुए आतंकी हमले के बाद अर्द्धकुंभ पुलिस ने कुंभनगरी में हाई अलर्ट घोषित किया हुआ है। हरकी पैड़ी से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्कवॉयर चौबीस घंटे चेकिंग कर रहे हैं। मैनुअली भी पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में जुटी है। आईजी जीएस मर्तोलिया ने कहा कि हरकी पैड़ी यानी कोर क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दूसरे चक्र में शहर के आउटर क्षेत्र (ज्वालापुर, बहादराबाद, श्यामपुर, रायवाला, रानीपुर) को रखा गया है। तीसरे चक्र में जिले के सीमावर्ती क्षेत्र हैं। इसके अलावा वैकल्पिक मार्गों में बनाए गए चेकिंग बैरियर भी उसी श्रेणी में आते हैं। आईजी की मानें तो यहां भी पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। सामान्य दिवस और मुख्य स्नान पर्वों पर ड्यूटी के प्वाइंट से लेकर जिम्मेदारी बदलती रहेगी। हरकी पैड़ी यानी कोर क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन