{"_id":"58d93b6e4f1c1b027c63e1e5","slug":"apply-cpcb-order-to-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीसीबी का आदेश लागू कराएं सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीसीबी का आदेश लागू कराएं सीएम
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Mon, 27 Mar 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि खनन कागजों में बंद है। चोरी छिपे अभी भी खनन बदस्तूर जारी है। कई स्टोन क्रशर पर रात भर क्रशिंग हो रही है। सूचना देने पर भी प्रशासन की ओर से इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद इतना तो बदलाव आया है कि यदि शिकायत की जाती है तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंच जाती है। हालांकि अभी भी खनन माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अवैध खनन रोकने के प्रति कितनी गंभीर है इसका पता कार्यप्रणाली से ही पता चल सकेगा। सीएम को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उस आदेश को तत्काल लागू कराना चाहिए जिसमें गंगा किनारे लगे स्टोन क्रशरों को गंगा से पांच किलोमीटर दूर करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से अवैध खनन पर रोक लग सकती है और मातृ सदन गंगा रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है।