फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Any parcel will not be at the railway station

रेलवे स्टेशन पर नहीं आएगा कोई पार्सल

Sat, 23 Jan 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 23 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। अर्द्घकुंभ मेला की पाकिस्तान जासूस एजाज के द्वारा रैकी करने  और अब आतंक की साजिश रचने के आरोप में चार युवकों के पकड़े जाने के बाद हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अब सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे की ओर से भी बड़ा निर्णय लिया गया है। जिसमें हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मेला अवधि 30 अप्रैल तक कोई पार्सल न तो यहां आएगा और न ही यहां से भेजा जाएगा।

विज्ञापन

अर्द्घकुंभ मेला अवधि के दौरान आतंकी संगठनों की ओर से हमले की साजिश रचने के खुलासे हुए। दो महीने पहले मेरठ में पकड़े गए आतंकी एजाज के कबूलनामे में हरिद्वार की रैकी का मामला सामने आया। अभी यह मामला ठंडा नहीं हुआ तो जनपद के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तीन युवक आईएसआईएस से जुड़े होने के आरोप में धरे गए। खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में यह बात सामने आई कि  हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से भरी ट्रेन में विस्फोट करने की साजिश थी। इन सभी मामलों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अर्द्घकुंभ मेला समयावाधि में बड़ा निर्णय लिया है। रेलवे स्टेशन हरिद्वार से न तो कोई पार्सल जाएगा और न ही किसी भी स्टेशन से बुकिंग किया हुआ पार्सल यहां पर रिसीव किया जाएगा। देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन के लिए कोई पार्सल या किसी भी तरह का सामान बुकिंग न करने के आदेश रेलवे के जीएम की ओर से जारी कर दिए गए हैं। इसी के साथ ही बड़ा निर्णय यह भी लिया गया कि 15 फरवरी तक रेलवे स्टेशन परिसर में कोई भी वाहन की पार्किंग को खड़ा किया जाएगा। इस नियम को शनिवार से कड़ाई से लागू करा दिया गया।
विज्ञापन

-----------
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 500 से 600 पैकेट जाते हैं और इतने ही रिसीव होते है। इनसे करीब ढाई लाख से तीन लाख रुपये प्रतिदिन की आमदनी होती है। इसके अलावा जाने के मुकाबले में देश के विभिन्न स्टेशनों से आने वाला सामान अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर कोई भी पार्सल रिसीव भी नहीं होगा और न ही यहां से बुकिंग कर भेजा जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की ओर से देश के समस्त रेलवे स्टेशनों पर नियम को शनिवार से लागू करा दिया गया है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से पार्किंग भी नहीं होगी।
प्रमोद कुमार, डीआरएम रेलवे मंडल मुरादाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed