फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Anupama sitting on dharna with supporters in Shyampur police station

श्यामपुर थाने में समर्थकों संग धरने पर बैठी अनुपमा

Fri, 25 Mar 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Anupama sitting on dharna with supporters in Shyampur police station
हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत बृहस्पतिवार को श्यामपुर थाने में समर्थकों संग धरने पर बैठ गई। अनुपमा रावत ने कार्यकर्ताओं पर पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो साथ लेकर धरने पर बैठी अनुपमा रावत ने आरोप लगाया कि पुलिस पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के इशारों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान कर रही है। देर शाम सीओ सिटी के जांच के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना हटा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चुनाव के बाद भाजपा नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता के बेटे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई थी। उस समय मामला शांत हो गया था। बृहस्पतिवार को भाजपा के एक कार्यकर्ता ने पुलिस को गाजीवाली के एक किशोर के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस किशोर को थाने बुलाने का प्रयास कर रही थी। इसकी जानकारी विधायक अनुपमा रावत को मिली तो वह श्यामपुर पुलिस थाने पहुंच गई। कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अनुपमा रावत श्यामपुर थाना में धरने पर बैठ गई। समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। अनुपमा रावत ने आरोप लगाया कि पुलिस स्वामी यतीश्वरानंद के इशारे पर उनके समर्थकों को परेशान कर रही है। समर्थकों को बेवजह घरों से उठाकर ले जा रही है। छोटे बच्चों तक को बख्शा नहीं जा रहा है। वहीं थानाध्यक्ष श्यामपुर अनिल चौहान ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सीओ शेखर सुयाल भी मौके पर पहुंचे। अनुपमा ने कहा कि थानाध्यक्ष को हटाया जाए। धरने में अनुपमा के साथ राजीव चौधरी, श्रुति लखेडा, अजय चौधरी, नंदराम सिंह, सोनू अंसारी, शैलेंद्र पाठक, नौशाद, परमजीत सिंह, साबिर अली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed