फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Anu Kumar won silver medal in 800 meters race

अनु कुमार ने 800 मीटर दौड़ में जीता सिल्वर मेडल

Thu, 01 Jul 2021 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Anu Kumar won silver medal in 800 meters race
गांव धनपुरा निवासी अनु कुमार ने पटियाला में आयोजित 60वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर हरिद्वार जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

एनआईएस पटियाला में 25 जून से 29 जून तक चली प्रतियोगिताएं चलीं। अनु कुमार ने 800 मीटर दौड़ को 1:51:05 समय में पूरा कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता है। अनु कुमार हरिद्वार के धनपुरा गांव की रहने वाले हैं। उन्होंने 60वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपने से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों को पछाड़कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।
विज्ञापन

अनु कुमार देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज से पढ़ाई कर रीजनल साईं सेंटर भोपाल में प्रेक्टिस कर रहे थे। कोरोना काल में प्रशिक्षण रुक गया। इस पर उन्हाेंने हरिद्वार में कोच मनोज शर्मा के निर्देशन में प्रेक्टिस शुरू की। उनकी प्रतिभा को निखारने में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के कोच लोकेश कुमार का योगदान रहा है। उत्तराखंड युवा उत्थान समिति के संरक्षक नरेश शर्मा ने अनु कुमार के घर जाकर बधाई दी। नरेश शर्मा ने कहा कि युवाओं के लिए अनु प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed