फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Animals will get vaccines to prevent infection from today

बेजुबानों को संक्रमण से बचाव के लिए आज से लगेंगे टीके

Sat, 25 Jun 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Animals will get vaccines to prevent infection from today
दो साल बाद शनिवार से बेजुबानों को खुरपका-मुंहपका संक्रमण से बचाव के लिए खुराक मिलनी शुरू हो जाएगी। कोरोना काल में बीमारी से बचाने के लिए वैक्सीन का कोटा न मिलने से टीके नहीं लग सके थे। पशुपालन विभाग ने अब एक माह में करीब पौने तीन लाख पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग पशुओं को (गाय और भैंस) में सर्दी और बरसात में होने वाले खुरपका और मुंहपका जैसी संक्रमित बीमारी से बचाव के लिए साल में दो बार टीकाकरण करता है। इसमें पशुओं को दिसंबर से जनवरी और जून से जुलाई में टीकाकरण किया जाता है ताकि पशुओं में खुरपका और मुंहपका बीमारी से बचाया जा सके, लेकिन 2020 में जून-जुलाई के सीजन में टीकाकरण के बाद सरकार की ओर से कोरोनाकाल में टीकाकरण के वैक्सीन का कोटा जारी नहीं किया गया। इससे पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को टीके नहीं लगाए गए।
विज्ञापन

वैक्सीन नहीं लगने से अनेक पशु बीमारी की चपेट में आए और मर गए, लेकिन अब टीकाकरण के लिए वैक्सीन मिलने से 25 जून से टीकाकरण शुरू किया जा रहा है, जो 27 जुलाई तक चलेगा। इस एक महीने में जनपद के तीन लाख 93 हजार 875 पशुओं में से दो लाख 70 हजार पशुओं को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। पशु चिकित्सकों की टीम घर-घर जाकर पशुओं को टीके लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पशु चिकित्सालयों पर टीकाकरण के लिए वैक्सीन पहुंच गई है। पशुपालकों से अपील की जाती है कि वे टीकाकरण के लिए आने वाली पशु चिकित्सकों की टीमों का सहयोग करें। टीकाकरण करते समय कर्ण छल्ला (ईयर टैग) भी लगवा लें। -डा. योगेश भारद्वाज, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed