{"_id":"78788137e9966f9f600eadaa58afe880","slug":"angry-politician-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ताधारी नेता की दबंगई, तान दी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ताधारी नेता की दबंगई, तान दी पिस्टल
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Fri, 22 May 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलत और सत्ताधारी पार्टी की हनक में चूर एक कांग्रेसी नेता ने चाय का खोखा चलाने वाले एक मामूली से दुकानदार पर पिस्टल तान दी। वहां चाय पी रहे एक अन्य व्यक्ति ने जब इसका विरोध किया तो कांग्रेस नेता ने उस पर भी पिस्टल तान दी। यह देख वहां भीड़ जुट गई। जैसे-तैसे लोगों ने मामले को शांत कराया और कांग्रेस नेता को वहां से चलता किया।
विज्ञापन
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित मारुति शोरूम के पास नौशाद निवासी बिझौली का चाय का खोखा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे एक कांग्रेसी नेता अपनी कार से चाय के खोखे पर पहुंचा। कांग्रेसी नेता ने कार को खोखे के आगे अपनी कार खड़ी कर दी। यह देखकर नौशाद ने कांग्रेसी नेता से कहा कि वह कार को एक साइड में लगा लें।
विज्ञापन
ताकि उसकी दुकानदारी प्रभावित न हो। यह सुनकर कांग्रेसी नेता गुस्से से लाल हो गया। उसने आव देख न ताव झट से अपनी पिस्टल निकाल ली और नौशाद की कनपटी पर तान दी। साथ ही उसे गाली देने लगा। यह देख खोखे पर चाय पी रहे अकरम निवासी बिझौली ने कांग्रेसी नेता का विरोध किया।
विज्ञापन
इस पर कांग्रेसी नेता ने अकरम पर भी पिस्टल तान दी। यह देख वहां भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर कांग्रेसी नेता के तेवर कुछ कम हुए। लोगों ने मामले को शांत कराया और कांग्रेसी नेता को वहां रवाना कर दिया।