{"_id":"69931c8ab3d70a4d8b0df9fc","slug":"anganwadi-workers-demonstrated-at-the-collectorate-haridwar-news-c-35-1-hrd1013-145023-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सिडकुल। लंबित मांगों और समस्याओं के लिए जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट भवन के बाहर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। एडीएम पीआर चौहान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष रितेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से मानदेय में वृद्धि की जाए। कहा कि जब तक सेवानिवृत्ति पर दस लाख देने का जीओ जारी नहीं होता तब तक उनके मानदेय से कटौती न की जाए। कार्यकर्ताओं ने बायोमीट्रिक उपस्थिति का विरोध किया और ऐप में सुधार की मांग की, ताकि केवाईसी फेस कैप्चरिंग बार-बार न करनी पड़े। साथ ही खराब मोबाइल और कम रिचार्ज राशि पर भी नाराजगी जताई।
आंगनबाड़ी संगठन ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं से अन्य विभागों के कार्य भी कराए जाते हैं। उन्होंने मांग की कि अन्य विभागों का कार्य करने के बदले एक हजार प्रतिमाह अतिरिक्त मानदेय दिया जाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगी। इस मौके पर निदेश, शबनूर, पूनम, अंजू, कविता चौहान, वंदना सैनी, नीलम रानी, ममता पूरी, अंजू पाल, किरण आदि मौजूद रहीं।