फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Alshifa won in junior category

शिक्षाविद डा. मैठाणी की 72वीं जयंती मनाई

Sun, 29 Aug 2021 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Alshifa won in junior category
शिक्षाविद डॉ. वाचस्पति मैठाणी की 72 वीं जयंती पर विभिन्न संस्कृत प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बीडी इंटर कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के आयोजन के साथ संस्कृत शिक्षाविद् डॉ. मैठाणी की स्मृति में संस्कृत गीत गायन, संस्कृत श्लोक उच्चारण और संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। जूनियर वर्ग (कक्षा 6-8) तक तीन छात्राओं (अलशिफा, प्रियंका सैनी और खुशी) ने प्रतिभाग कर 10 में से 9 अंक प्राप्त किए। वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9-12) में आंचल, संदीप मंडल, रिया, रितिक, शैलेंद्र, सना, मोहिनी, उवेश, आयुष सैनी, अभिषेक गौतम, सानिया अंसारी, शिवम सैनी, हर्षित, अभिषेक, श्याम, प्रिया प्रजेश समेत 21 विद्यार्थियों ने संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उवेश, रितिक, श्याम तथा हर्षित ने 10 में से 10 अंक प्राप्त किए।

प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि प्रतियोगिताएं छात्रों के जीवन में अनेक आयाम जोड़ती हैं। डॉ. विजय कुमार त्यागी ने कहा कि संस्कृत भाषा संस्कारों और समस्त भाषाओं की जननी है। कल्पना सैनी ने कहा कि उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा होने के कारण भी संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृत के लिए समर्पित एवं सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को याद करने के लिए अनिवार्य एवं महत्वपूर्ण है। इस मौके पर रजत बहुखंडी, संजय पाल, ललिता देवी, पारुलशर्मा, अनुदीप, निखिल अग्रवाल, नेत्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed