फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Alleged to be misappropriating property of Sant Jalaram Ashram

Haridwar News: संत जलाराम आश्रम की संपत्ति खुर्द-बुर्द करने का लगाया आरोप

Thu, 28 Aug 2025 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Alleged to be misappropriating property of Sant Jalaram Ashram
हरिद्वार। जलाराम आश्रम के महासचिव स्वामी प्रेमानंद महाराज एवं ट्रस्ट के ललितपुरी ने आश्रम की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया है। उन्होंने धार्मिक संपत्तियां कब्जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी प्रेमानंद महाराज ने कहा कि 2019 में ट्रस्ट को बनाया गया था। एक साध्वी ट्रस्ट में अध्यक्ष बनाई गई थी, लेकिन वह दूसरी साध्वी के बहकावे में आकर ट्रस्ट की संपत्ति को बेचने की मांग कर रही है। आरोप लगाया कि उस साध्वी ने गलत तरीके से नई ट्रस्ट बनाई है। ट्रस्ट बनाकर आश्रम को हथियाने का प्रयास कर रही हैं। ट्रस्टियों पर मनगढ़ंत निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। मदद करने के लिए आगे आए भाजपा पार्षद आकाश भाटी पर भी झूठे, बेबुनिया व अर्नगल आरोप लगाए जा रहे हैं। लगातार आश्रम की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। झूठी शिकायतें की जा रही हैं।
विज्ञापन


स्वामी प्रेमानंद महाराज और ललित पुरी ने बताया कि साध्वी को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उसने दूसरी साध्वी को पावर ऑफ अटॉर्नी दी है। ऐसा ट्रस्ट में किसी भी प्रकार का कोई नियम नहीं है। जल्द ही जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक हरी गिरी महाराज से भी इस संबंध में वार्ता की जाएगी। डीजीपी, जिलाधिकारी व एसएसपी से मिलकर उनके संज्ञान में मामले का लाया जाएगा। केके अग्रवाल ने भी साध्वी पर संपत्ति कब्जाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed