{"_id":"6a159db09387fdc8f70cb8fd","slug":"allegations-of-attacking-a-cowshed-and-looting-jewelry-and-cash-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149329-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गोशाला में पहुंचकर हमला कर जेवर और नकदी लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गोशाला में पहुंचकर हमला कर जेवर और नकदी लूटने का आरोप
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित एक गोशाला में दिनदहाड़े 40 से 50 लोगों की ओर से हमला कर लूट करने का मामला सामने आया है। मौके पर हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अनुज कुमार निवासी जगजीतपुर थाना कनखल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ग्राम जगजीतपुर स्थित डिवाइन लाइफ स्कूल के निकट बनी गोशाला में कुछ लोग जबरन घुस आए। आरोप लगाया कि सभी ने गोशाला परिसर में रह रहे परिवार के घर में घुसकर लॉकर से करीब 12 लाख रुपये के जेवर और दो लाख रुपये की नकदी लूट ली। यह रकम और जेवर सुमन राठी के बेटे मोनू की 22 तारीख को होने वाली शादी के लिए जुटाए गए थे।
आरोप लगाया कि हमलावर हथियार लहराकर दहशत फैलाने लगे। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगे। इसी दौरान एक को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कनखल कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अनुज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।