फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Allegations against the Chief Municipal Commissioner

कर्मयोगी कल्याणकारी समिति ने फूंका मुख्य नगर अधिकारी का पुतला

Sun, 12 Dec 2021 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Allegations against the Chief Municipal Commissioner
सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों लेकर हरकी पैड़ी पर चल रहा कर्मयोगी कल्याणकारी समिति के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार वाल्मीकि का आमरण अनशन 23वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन पर सफाई कर्मचारियों की मांगों के प्रति लापरवाह होने का आरोप लगाते हुए रविवार को समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य नगर आयुक्त का पुतला फूंका। इस दौरान सुशील कुमार ने कहा कि नगर निगम प्रशासन सफाई कर्मचारियों की मांगों के प्रति उदासीन बना हुआ है। सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों लेकर कर्मयोगी कल्याणकारी समिति पिछले 27 दिन से आंदोलन कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों के रवैये को लेकर समिति के कार्यकर्ताओं में रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेेगा। अब जब तक सफाई कर्मचारियों को उनका रोजगार वापस नहीं मिलता तब तक वे ना कोई उपचार लेंगे और न ही भूख हड़ताल समाप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में रीता, रीना, बबीता, कमला, सावित्री, मंजू, राधा, सरोज, माया, मीना, गीता, त्रिशला, कुसुम, पिंकी, बाला, राजकुमारी, मेसो, माया, सपना, सुधा, पुष्पा, मधु, सुमन, सावित्री, ममतेश, दीपक, पिंटू, कन्हैया चंचल, मोनू, सनी, अरुण आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed