फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   All the festivals will be under the supervision of the fair police: Gunjyal

मेला पुलिस की देखरेख में होंगे सभी पर्व स्नान: गुंज्याल

Sat, 26 Dec 2020 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
All the festivals will be under the supervision of the fair police: Gunjyal
सीसीआर टावर में गंगा सभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते आईजी कुंभ संजय गुंज्याल। - फोटो : HARIDWAR
आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने आगामी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की। पदाधिकारियों के सुझाव सुनने के बाद आईजी ने कहा कि शाही स्नान के दौरान सामान्य श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी एवं मालवीय द्वीप घाट को छोड़कर अन्य घाटों पर स्नान कराने की व्यवस्था पूर्ववत रहेगी।
विज्ञापन

सीसीआर भवन में आयोजित गोष्ठी में आईजी ने कहा कि मेला आयोजन में गंगा सभा महत्वपूर्ण स्टेक होल्डर है। मेला आयोजन के लिए उनके सुझाव बेहद जरूरी हैं। कहा, हरकी पैड़ी को जूता रहित बनाने का प्रयास होगा। हरकी पैड़ी पर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को भी बिना चमड़े वाले जूते और बेल्ट उपलब्ध कराई जाएगी। श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने मकर संक्रांति के स्नान पर्व की व्यवस्थाओं और मेले के दौरान दिए जाने वाले पासों के संबंध में जानकारी पूछी। इसपर आईजी ने कहा कि शाही स्नान से पूर्व आने वाले सभी स्नानों पर मेला पुलिस अपनी तरफ से पूर्ण तैयारी करके सकुशल स्नान संपन्न कराएगी। पास का जिक्र करते हुए आईजी ने कहा कि मेले की अधिसूचना जारी होने पर स्थानीय लोगों के सुगम आवागमन के लिए पास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

एसएसपी कुंभ जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि मेले की व्यवस्थाओं में स्थानीय लोगों और स्टेक होल्डर्स की ओर से दिए गए सुझावों को शामिल किया जाएगा। श्री गंगा सभा जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं और संगठनों के साथ मिलकर सामूहिक प्रयासों से कुंभ मेला सकुशल संपन्न कराएगी। गोष्ठी में श्री गंगा सभा उपाध्यक्ष जितेंद्र, गंगा सभा के स्वागत मंत्री डॉ. सिद्धार्थ चक्रपाणी, गंगा सभा के सचिव आशीष मारवाड़ी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात प्रकाश देवली, पुलिस उपाधीक्षक लाइन कमल सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक शांतनु पराशर, पुलिस उपाधीक्षक तपेश चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गंगा सभा अध्यक्ष और महामंत्री के सुझाव
हरकी पैड़ी को जूता रहित क्षेत्र बनाया जाए। श्रद्धालुओं को पहले ही जागरूकता किया जाए। सभी होटल, लॉज, धर्मशालाओं और आश्रमों के संचालक अपने यहां ठहरने वाले श्रद्धालुओं को बताएं कि जूते कमरे पर ही छोड़कर हरकी पैड़ी स्नान के लिए जाएं। शाही स्नान के दौरान मालवीय घाट एवं अन्य घाटों पर सामान्य श्रद्धालुओं का स्नान कराएं जाने की पूर्व व्यवस्था को ही लागू किया जाए।

- प्रदीप झा, अध्यक्ष श्री गंगा सभा
हरकी पैड़ी पर ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मियों को सिलिकॉन से बने मोजे दिए जा सकते हैं। कुछ लोग कर्मकांड के लिए निर्धारित घाटों से अलग घाटों पर पूजा अर्चना करते हैं जो उचित नहीं है। यह परंपरा अवैध और नियम विरुद्ध है। गंगा सभा मेले के लिए स्वयंसेवक मुहैया कराएगी, जो मेला पुलिस को स्थानीय और बाहरी लोगों की पहचान करवाने में सहायता करेगी।
- तन्मय वशिष्ठ, श्री गंगा सभा महामंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed