फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   All-round inflation hit, the public became helpless

चौरतफा महंगाई की मार, जनता हुई लाचार

Fri, 01 Apr 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
All-round inflation hit, the public became helpless
महंगाई आसमान छू रही है। महंगाई के बोझ से आम आदमी का घर-परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। एक महीने में सब्जी, आटा-चावल, दाल और साबुन से लेकर हर जरूरत के सामान की कीमतें बढ़ गई हैं। जिनकी कीमतें नहीं बढ़ी हैं उनके वजन में कटौती हो गई है।
विज्ञापन

लोगों को महंगाई से राहत मिलती नहीं दिख रही है। बिजली, पानी, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लेकर किचन की हर जरूरी सामग्री पर महंगाई की आग लगी हुई है। अब बच्चों के स्कूल खुल गए हैं। बच्चों की फीस, बस किराया से लेकर नए कोर्स महंगा हो गया है। अधिकतर परिवारों में आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया जैसे हालात हो गए हैं। महंगाई के अतिरिक्त बोझ से निपटने के लिए परिवारों ने अपने ही खर्चों और खाने-पीने में कटौती शुरू कर दी है। दवाएं भी महंगी हो गई हैं।
विज्ञापन

सब्जी के दामों में उछाल प्रति किलो
सब्जी-अब-पहले
हरी मिर्च-120-70
करेला-100-80
भिंडी-100-80
गोभी-40-30
बैंगन-40-30
खीरा-40-20
आलू-14-12
लौकी-30-20
किराना की कीमतों में उछाल प्रति किलो सामग्री अब पहले
पिसी मिर्च-280-200
सरसों का तेल-180-160
आटा -30-25
चावल (बासमती)-85-60
चावल -40-35
दवाइयों के दामों में बढ़ोतरी
दवाई-अब-पहले
एमलोप्रेस एटी-148-135
टर्बिना फोर्स 91-85
पेनटाप (40)-174-89
डिस्प्रिन -11- 07
इवीओन - 33-25
लगातार बढ़ती महंगाई से घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। आमदनी अपनी जगह है, लेकिन खर्चे लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार को जरूरी कदम उठाने चाहिए।
- ईशा शर्मा
बच्चों की स्कूल की फीस से लेकर बसों का किराया, कोर्स सब महंगा हो गया है। गैस और सब्जी, राशन का सभी सामग्री महंगी होने से परेशानी खड़ी होने लगी है।
- जेपी सिंह
- आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया जैसे हालात हो गए हैं। महंगाई के कारण खर्चे बेहद बढ़ गए। खर्चों और अपने खाने-पीने और अन्य गैर जरूरी सामान की खरीद में कटौती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed