फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   After the encounter, two animal traffickers were arrested, two absconding

मुठभेड़ के बाद धरे गए दो पशु तस्कर, दो फरार

Sat, 20 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 20 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। देर रात भेल के सेक्टर चार में मुठभेड़ के बाद रानीपुर पुलिस ने दो पशु तस्कर धर दबोचे जबकि दो साथी फरार होने में कामयाब रहे। हत्थे चढ़े पशु तस्करों के कब्जे से धारदार हथियार, असलहा बरामद हुए है। फरार हुए पशु तस्करों की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन

 नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शुक्रवार देर रात एसआई श्याम सिंह सलेमपुर तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। एक कार को जब रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। भेल के सेक्टर चार में शिव मंदिर मार्ग पर कार एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन

कार में सवार रहे चार युवकों में से एक ने पुलिस टीम पर फायर झोंका। पुलिस टीम ने मशक्कत के बाद नाले में फंसे दो बदमाश दबोच लिए जबकि उनके दो साथी फरार होने में कामयाब रहे। कार की डिग्गी में एक बछड़ा मिला जिसके पांव रस्सी से बांधे हुए थे। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्त में आए तस्करों के नाम रईस पुत्र नसीम निवासी हरिजन कालोनी छुटमलपुर सहारनपुर एवं अनीस पुत्र शमी निवासी गांव खाताखेड़ी झबरेड़ा है। फरार तस्करों के नाम वसीम पुत्र नसीम निवासी खाताखेडी थाना मंडी सहारनपनुर और नसीम निवासी गांव सलेमपुर गंगनहर रुड़की है। आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार, देसी तमंचा, कारतूस, रस्सी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed