{"_id":"285321742b9ff3e66b990120682e7dfe","slug":"after-prayers-vigilant-against-terror-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज के बाद आतंक के खिलाफ करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज के बाद आतंक के खिलाफ करेंगे जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। आईएसआईएस के जुड़कर आतंकी घटना को अंजाम देने की साजिश रचने के आरोप में चार युवकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम समाज के लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। बैठक में उलेमाओं और हाफिजों ने कहा कि वह हर जुमे की नमाज के बाद लोगों को आतंक के खिलाफ जागरूक करेंगे। साथ ही किसी भी व्यक्ति के किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देंगे।
विज्ञापन
बुधवार को ज्वालापुर में पुलिस प्रशासन ने मस्जिदों के हाफिज और मदरसा के उलेमा सहित अन्य लोगों के साथ बैठक की। ईदगाह के पास मदरसा में हुई बैठक में सीओ सदर राजेश भट्ट ने कहा कि आज सभी के बच्चे मोबाइल, लैपटॉप आदि का प्रयोग कर रहे हैं। इंटरनेट के उपयोग से व्हाट्सअप, फेसबुक, मैसेंजर, हाइक सहित अन्य मैसेज और सोशल वेब पर जुड़े होने के चलते कुछ संगठन लोगों को दिग्भ्रमित कर अपने साथ जोड़ रहे हैं। इन संगठनों में कई देशद्रोही गतिविधियां चला रहे हैं। युवाओं को प्रलोभन देकर देशद्रोही गतिविधियां के लिए उकसाते हैं। कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से न जुड़ें और किसी पोस्ट को शेयर करें या लाइक न करें। बैठक में उलेमाओ, हाफिजों सहित गणमान्य लोगों ने निर्णय लिया कि वह अपने बच्चों को जागरूक करेंगे। प्रत्येक जुमे की नमाज के बाद सभी को जागरूक करने का काम करेंगे। किसी भी व्यक्ति के गतिविधियों संदिग्ध होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी। बैठक में मौलाना मोहम्मद आरिफ कासमी, हाजी नईम अख्तर कुरैशी, हाजी रफी खां, हारून अंसारी, अकबर अली खान, सद्दीक गाढ़ा, मशकूर कुरैशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन