फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   After Jwalapur, now Dhansi road in Kankhal

ज्वालापुर के बाद अब कनखल में धंसी सड़क

Wed, 10 Feb 2021 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
After Jwalapur, now Dhansi road in Kankhal
कनखल में सड़क में धंसा ट्रक का पहिया। - फोटो : HARIDWAR
कुंभ मेले के लिए आनन-फानन में बन रही सड़कों के धंसने से उनकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ज्वालापुर पेशवाई मार्ग के बाद अब बुधवार को कखनल चौक बाजार में सड़क धंस गई। इसमें डंपर फंसने से जाम लग गया।
विज्ञापन

कुंभ कार्यों के अंतर्गत शहर की सड़कों का निर्माण किया गया है। सड़कों के टूटने और धंसने से व्यापारी व पार्षद गुणवत्ता को लेकर कुंभ प्रशासन के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। इसके बाद कई सड़कों का डामरीकरण दोबारा किया गया है। पिछले दिनों ज्वालापुर क्षेत्र के पेशवाई मार्ग की सड़क धंस गई। बुधवार को कनखल चौक बाजार की सड़क धंस गई और डंपर फंस गया। यह सड़क कुछ दिनों पहले ही बनी है। आसपास के व्यापारियों ने बताया कि सड़क का डामरीकरण से पहले कई जगह खोदाई हुई थी। गड्ढों में मिट्टी भर दी गई। आनन-फानन में डामरीकरण कर दिया गया। कनखल व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवतशरण अग्रवाल ने बताया कि कुंभ कार्यों में लीपापोती हो रही है। सड़क बनाते समय अधिकारियों के मौके पर नहीं होने के कारण ठेकेदार मनमर्जी से कार्य करते हैं। खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed