{"_id":"680d29e09571d24d700687d7","slug":"after-cutting-the-electricity-connection-they-reconnected-it-themselves-case-filed-against-50-people-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-132034-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बिजली कनेक्शन काटने के बाद खुद जोड़े, 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बिजली कनेक्शन काटने के बाद खुद जोड़े, 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
पथरी। बिजली का बकाया जमा नहीं करने पर काटे गए कनेक्शन को स्वयं जोड़ने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग कार्रवाई कर रहा है। विभाग ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज करा रहा है। अब तक 50 से अधिक उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
ऊर्जा निगम के अधिकारियों की मानें तो बकाया जमा कराने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान बकाया भुगतान जमा कराने के साथ ही बकाया भुगतान नहीं करने वालों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जा रही है। पथरी व भट्टीपुर बिजली घर क्षेत्र में अब तक दो हजार से अधिक बकायादारों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इस बीच देखने में आया है कि विभाग के कनेक्शन काटने के बाद कुछ लोग भुगतान कर कनेक्शन जुड़वाने के बजाय स्वयं ही कनेक्शन जोड़ रहे हैं।
ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से काटे गए कनेक्शन को स्वयं जोड़ने पर पचास से अधिक उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि बिल भुगतान नहीं करने पर विभाग द्वारा काटे गए कनेक्शन को स्वयं जोड़ना अवैध है। यह बिजली चोरी के श्रेणी में आता है। ऐसे में उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।