{"_id":"ff59ef4ee410e90003881eccd4f8d288","slug":"admission-of-students-on-seven-swords-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात छात्रों के एडमिशन पर तलवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात छात्रों के एडमिशन पर तलवार
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी के निष्कासन के बाद वापस लिए गए छात्रों में से अभी भी सात छात्रों पर एडमिशन की तलवार लटकी हुई है। इन छात्रों का सीजीपीए कम होने के साथ-साथ निर्धारित क्रेडिट भी कम है। जिसके चलते फिलहाल संस्थान प्रशासन के अधिकारियों ने इनका रजिस्ट्रेशन कराने को मना कर दिया है। अधिकारियों से वार्ता के बाद अब इन छात्रों ने मर्सी अपील दी है। संस्थान प्रशासन इस पर एक-दो दिन में निर्णय देगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 3 जुलाई को आईआईटी की सीनेट की बैठक में निष्कासित छात्रों को नए सिरे से प्रथम वर्ष में प्रवेश दिए जाने का फैसला लिया गया था। इन छात्रों को 10 अगस्त तक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कराना है। सीनेट की बैठक के बाद संस्थान प्रशासन की ओर से सूचना दी गई थी कि इन सभी छात्रों को प्रथम वर्ष रिपीट कराया जाएगा।
विज्ञापन
छात्रों का कहना था कि उन्हें यह नहीं बताया गया था कि कुछ छात्रों के एडमिशन पर रोक लगाई जाएगी। बुधवार से प्रभावित छात्रों के संबंध में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई तो यहां पहुंचे सात छात्रों का रजिस्ट्रेशन करने से इंकार दिया गया। जिसके बाद यें छात्र डीन एकेडमिक के पास पहुंचे।
विज्ञापन
डीन एकेडमिक ने बताया कि जिन छात्रों के निर्धारित 22 क्रेडिट से कम हैं उनका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जा सकता। वार्ता के बाद इन छात्रों की ओर से डीन एकेडमिक को मर्सी अपील दी गई। संस्थान प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि मर्सी अपील में एक-दो दिन में निर्णय लिया जाएगा।
वहीं पहले दिन 20 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कराई। इस दौरान अभिभावक भी संस्थान पहुंचे। इन्होंने इस बात पर संतोष जाहिर किया कि संस्थान की सीनेट के फैसले से उनके बच्चों के बच्चों के कॅरियर में सुधार होगा।