फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Administration: When local representatives did not get the work done, the villagers themselves took charge

Haridwar News: प्रशासन-स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नहीं कराया कार्य तो ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा

Mon, 21 Oct 2024 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Administration: When local representatives did not get the work done, the villagers themselves took charge
सिडकुल। जिला-प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बार-बार कहने के बाद भी कीचड़ से भरी सड़क की सफाई नहीं हुई तो आनेकी गांव के ग्रामीण खुद ही फावड़े लेकर सड़क और नाले की साफ-सफाई करने उतर गए। ग्रामीणों की इस पहल की लोगों ने भी सराहना की। पिछले दो माह से सड़क पर कीचड़ भरा हुआ था। लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही थी। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और विधायक समेत जिला प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाले की सफाई न होने कारण घरों के सामने पानी जमा हो गया।
विज्ञापन


रविवार आनेकी गांव में नाले और सड़क की ग्रामीणों ने सफाई शुरू कर दी। लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और पानी घरों में न भर पाए। स्थानीय निवासी सलमान, ईश्वर, सद्दाम, मोनू आदि ने कहा कि यह एक दुर्भाग्य की बात है कि सरकार स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का के तहत स्वच्छता अभियान चला रही। हर सुविधा देने की बात करती है, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है। नाले की साफ-सफाई सड़क का नवीनीकरण आदि कई समस्याएं जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को लिखित में दी गई है लेकिन, सरकार की ऐसी किसी भी योजना का लाभ उनको नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि गांव के लोग खुद साफ-सफाई और अन्य कार्य कर रहे हैं। कहा कि अब वह जिला प्रशासन को शिकायत करके थक गए हैं। कई माह से लगातार ग्राम प्रधान और जिला-प्रशासन यहां तक मुख्यमंत्री को भी शिकायत की गई। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि सड़क और नालियों की सफाई कराने तक की भी सुविधा उनको नहीं मिल रही है। ग्रामीण नालियां भी खुद साफ कर रहे हैं। उनकी कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed