फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Aditi and Aman won the dance competition

जूनियर में अदिति और सीनियर में अमन सबसे अच्छे डांसर

Mon, 27 Dec 2021 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Aditi and Aman won the dance competition
मानव अधिकार संरक्षण समिति के तत्वावधान में ऑल इंडिया डांस चैंपियनशिप के सीजन-2 का फाइनल सोमवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सभागार में हुआ। प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में हरिद्वार की अदिति ठाकुर प्रथम, देहरादून की खुशबू द्वितीय और मेरठ की सारा तृतीय स्थान पर रही। सीनियर ग्रुप में सोनीपत के अमन नायर प्रथम, सहारनपुर के सजजु पॉप द्वितीय और देहरादून की प्रेरणा रावत तीसरे स्थान पर रही। जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बच्चों को 5100 रुपये एवं ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के नेता नरेश शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ता है। मानव अधिकार संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन आर्य ने कहा कि नृत्य सशक्त अभिव्यक्ति है। नृत्य अमूर्त है फिर भी जन के मन के संज्ञान और बोध को परिलक्षित करता है। ऑल इंडिया डांस कंप्टीशन सीजन-2 जज के रूप में मुंबई के विकास चंचल, शुभम एवं यथार्थ सिंह रहे। प्रतियोगिता में सोनीपत, गुजरात, मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद, सहारनपुर, देहरादून, ऋषिकेश, राजस्थान के बच्चों ने प्रदर्शन किया। आयोजक विशाल, सौरभ, हेमंत सिंह नेगी, रेखा नेगी एवं कुलदेव ठाकुर रहे। कार्यक्रम में मानव अधिकार संरक्षण समिति के एसआर गुप्ता, विमल कुमार गर्ग, विशाल गर्ग, आरके गर्ग, डा. पंकज कौशिक, नूपुरपाल, रोहित कुमार, सागर वालिया, सुमित शर्मा, मन्नी गोसाई, विनीत एमजे, कुलदीप सैनी, संदीप शर्मा, नरेंद्र वर्मा, साहिल, मानसी उप्रेती, रिचा मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन अनिकेत गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed