फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Actor Ranveer Shorey arrived in jail to shoot a web series

Haridwar News: जेल में वेब सीरीज की शूटिंग करने पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी

Sun, 18 May 2025 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Actor Ranveer Shorey arrived in jail to shoot a web series
हरिद्वार। अभिनेता रणवीर शौरी शूटिंग के लिए जिला कारागार रोशनाबाद में पहुंचे। वेब सीरीज की जेल के अंदर बैरक और प्रवेशद्वार पर कुछ सीन फिल्माए गए। शूटिंग और अभिनेता को देखने के लिए कैदियों में होड़ दिखाई दी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। करीब एक घंटे की शूटिंग के बाद अभिनेता और टीम रवाना हो गई।
विज्ञापन

एक था टाइगर में रॉ एजेंट के रूप में किरदार निभाने वाले रणवीर शौरी इन दिनों हरिद्वार में वेब सीरीज की शूटिंग के लिए पहुंचे हुए हैं। रणवीर शौरी चांदनी चौक टू चाइना, तितली, लूटकेस, जिस्म, सिंह इज़ किंग, टाइगर-3, खोसला का घोसला सहित कई फिल्मों में काम करने के बाद अब वेब सीरीज के लिए काम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में शनिवार को अभिनेता रणवीर शौरी और पंकज चीमा के अलावा पूरी टीम शूटिंग के लिए रोशनाबाद जेल पहुंची।
विज्ञापन

यहां वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने टीम को औपचारिकता पूरी करने के बाद अंदर प्रवेश दिया। इसके बाद एक बैरक में कैदी के रूप में रणवीर शौरी ने शूटिंग की। बैरक के बाद जेल के प्रवेशद्वार पर सीन फिल्माए गए। पिरामिड नाम की वेबसीरीज की करीब एक घंटे की शूटिंग के बाद टीम वापस लौट गई। जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए अनुमति शासन से ली गई थी। जिसके आधार पर यहां शूटिंग कर टीम रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed