फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Action will be taken if there is no parking in the hotel complex

होटल-काम्प्लेक्स में नहीं पार्किंग, होगी कार्रवाई

Thu, 16 Jun 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if there is no parking in the hotel complex
बिना नक्शा पास कराए अवैध कॉलोनियां और निर्माणों की सीलिंग कार्रवाई के बाद हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) अब मानचित्र के स्वीकृत कराने के बाद भी उसके अनुसार निर्माण नहीं करने वालों पर शिकंजा कसेगा। शहरी क्षेत्र में आवासीय निर्माण मनमाने ढंग से हो रहे हैं। व्यावसायिक निर्माण में पार्किंग की जगह नहीं छोड़ी जा रही है। पार्किंग नहीं होने से वाहन सड़क पर खड़े किए जाते हैं और जाम का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने पर करीब 25 लोगों को नोटिस जारी किए गए। 20 से ज्यादा व्यावसायिक और आवासीय निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत किए गए हैं। मानचित्र स्वीकृत होने के बाद भी उसके अनुसार निर्माण नहीं किया जा रहा है। शहर में होटल और कांप्लेक्स के निर्माण बिना पार्किंग की जगह छोड़े ही किए जा रहे हैं, जबकि कई मानकों को भी अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस तरह के कई मामलों की शिकायतों के बाद एचआरडीए ने चिन्हीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें मानचित्र के विपरीत निर्माण करने वाले करीब पांच निर्माण चिन्हित किए गए। अब इंजीनियर मौके पर जांच करेंगे। जांच में मानकों के विपरीत निर्माण होने पर नोटिस जारी किए जाएंगे। मानकों को पूरा न करने पर सीलिंग की कार्रवाई होगी। एचआरडीए के अधिशासी अभियंता एमएन जोशी ने बताया कि व्यावसायिक निर्माण का मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद मानकों का पालन करते हुए ही निर्माण होना चाहिए। मानचित्र के विपरीत होटल, कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उच्चाधिकारियों के आदेश मिलते ही जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed