{"_id":"6a09a92331d787d1e80adbd5","slug":"accused-who-stole-cow-from-ashram-arrested-with-country-made-pistol-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148906-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: आश्रम से गाय चोरी करने वाला आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: आश्रम से गाय चोरी करने वाला आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में आश्रम की गौशाला से गाय चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो कार और एक तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, रविवार की देर रात पुलिस टीम जयराम मोड़ पर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चमगादड़ टापू की ओर से तेज रफ्तार में एक सफेद स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। वाहन पर आगे-पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक नहीं रुका। इसके बाद बैरियर लगाकर वाहन को रोका गया। वाहन चालक ने पूछताछ में अपना नाम परवेज उर्फ अल्लाहदिया निवासी मोहल्ला कस्साबान ज्वालापुर बताया।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी की तलाशी लेने पर एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसकी जेब से 5100 रुपये नकद भी मिले। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी इमरान उर्फ लंबू निवासी रामपुर रुड़की, कोतवाली गंगनहर के साथ मिलकर 13 मई की रात सप्तसरोवर आश्रम के पास स्थित गौशाला से एक गाय चोरी की थी। गाय को स्कॉर्पियो में ले जाकर राह चलते एक व्यक्ति को बेच दिया था। आरोपी पर पहले से ही पशु चोरी का मामला दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।