फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of setting fire to BHEL employee's quarters

Haridwar News: भेल कर्मी के क्वार्टर में आग लगाने का आरोप

Tue, 10 Feb 2026 05:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Accused of setting fire to BHEL employee's quarters
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बीएचईएल कर्मचारी के क्वार्टर की बालकनी में जलती हुई वस्तु फेंककर आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीएचईएल कर्मचारी विपुंज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह भेल के क्वार्टर में पत्नी और नौ वर्षीय बेटे के साथ रहते हैं। 16 और 17 जनवरी की मध्यरात्रि को उनकी बालकनी में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बालकनी और कमरे के बीच लगा शीशा गर्मी से टूट गया और लपटें कमरे के भीतर तक पहुंच गईं। इस घटना में कपड़े, कुर्सी, दरवाजे, खिड़कियां, पर्दे और वाई-फाई कैमरा जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


यदि वह उस समय जाग रहे न होते तो पत्नी और बच्चे की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। प्रारंभिक जांच में विद्युत शॉर्ट सर्किट की संभावना से इन्कार किया गया। आरोप है कि बाद में वाई-फाई कैमरे के मेमोरी कार्ड की जांच में सामने आया कि ग्राउंड फ्लोर स्थित क्वार्टर से जानबूझकर जलती हुई वस्तु फेंकी गई थी। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed