फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of raping a girl by blackmailing arrested

युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Dec 2021 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping a girl by blackmailing arrested
कनखल थानाक्षेत्र में युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सादी वर्दी में दबिश के दौरान आरोपी की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। सोमवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

कनखल थाने में एक युवती ने पिछले दिनों मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके बीमार पिता को देखने के लिए जगजीतपुर निवासी युवक घर आता था। उसी दौरान युवक ने कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने अपने मोबाइल से उसकी वीडियो भी बना ली। आरोप है कि पिता की मौत के बाद युवक और उसका दोस्त वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे थे। पुलिस ने आरोपी जोनी और उसके दोस्त गोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रविवार को एक पुलिस टीम ने सादी वर्दी में दबिश दी। धरपकड़ के दौरान आरोपी गोपाल पुलिस को पहचान नहीं सका और वह पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। नोंकझोंक के बाद उसे पुलिस ने काबू में कर लिया और थाने ले आई। कार्यवाहक एसओ खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि आरोपी गोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed