फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of implicating activists in false cases

कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने का लगाया आरोप

Sat, 07 Mar 2020 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Accused of implicating activists in false cases
हरिद्वार। भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने देश भर में संगठन के कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया तथा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान अथर अंसारी ने कहा कि देश के गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासियों व अल्पसंख्यकों के बीच बढ़ती भीम आर्मी की लोकप्रियता से अन्य राजनीतिक दलों में भारी बेचैनी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई व बेरोजगारी रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। चुनाव के दौरान जनता को सब्जबाग दिखाकर वादे करने वाले पीएम मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष राजा अली ने कहा कि सत्ता में बैठे दलों के दशारे पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल में डाला जा रहा है। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जनपद में भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल, महासचिव कमल वालिया व शिवम खेवड़िया को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें तुरंत रिहा नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। देश में महंगाई चरम पर है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के इस दौर में गरीब आदमी के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है। आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। बैंकों के संकट बढ़ रहे हैं। इस दौरान तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन देने वालों में गुलबहार कुरैशी, गुड्डू खान, समीर खान, अब्दुल रहमान अंसारी, ताहिर अंसारी, आदिल अंसारी, फैसल अंसारी, राव सुहैल, शब्बू खान, अनस अंसारी, खुशहाल अंसारी, शाहरुख ख्वाजा, नावेद मंसूरी, फरीद मंसूरी, राव सोनू, सोनू अंसारी व सावेज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed