फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of attacking laborer with knife arrested

Haridwar News: मजदूर पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Sep 2024 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking laborer with knife arrested
हरिद्वार। नगर कोतवाली के सप्तऋषि क्षेत्र में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में मजदूर पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घायल का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात रात सुनील पुत्र शिवपूजन महतो निवासी रामपुर बिहार हाल पता आदर्श विहार कॉलोनी भूपतवाला अपने दोस्त सुग्रीम कुमार निवासी हरनहिया बिहार हाल आदर्श विहार कॉलोनी भूपतवाला कमरे पर खाना बना रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले करन निवासी विजय नगर गाजियाबाद यूपी हाल आदर्श विहार कॉलोनी ने कमरे पर आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी थी। आरोपी करन ने चाकू सुनील के पेट में घोंप दिया था। गंभीर रूप से घायल सुनील को जिला अस्पताल ले जाने पर हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी करन को बंदा रोड अक्षय सिंधी घाट से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed