फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of assault for not bringing a car in dowry

दहेज न कार न लाने पर विवाहिता से मारपीट

Wed, 09 Feb 2022 08:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:23 PM IST
विज्ञापन
Accused of assault for not bringing a car in dowry
दहेज में कार न लाने पर पति ने पत्नी का उत्पीड़न करने के साथ ही ससुरालियों ने भी मारपीट की। आरोप है कि दो दिन तक कमरे में बंद करके रखा। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि कनखल निवासी महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में ओमप्रकाश बिष्ट निवासी कमलपुर संत नगर बौराड़ी दिल्ली साथ हुई थी। शादी में परिवार वालों ने 20 लाख रुपये खर्च किए थे। वर्ष 2015 में सगाई भी मेरठ के होटल में हुई थी। जिसमें तीन लाख रुपये का खर्चा हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास और ननद उत्पीड़न करते आ रहे।
विज्ञापन

सास और ननद सब रिश्तेदारों के सामने ताना कसते हुए दहेज में कार न लाने के लिए प्रताड़ित करती रही। पति ने शादी में कार न देने बुरा भला कहते हुए कार या आठ लाख रुपये लाने पर ही घर में रखने की बात कही। हाथ पैर बांधकर मारपीट कर दो दिन तक कमरे में बंद रखा। कनखल थानाध्यक्ष ने बताया कि पति ओमप्रकाश, सास मंजू देवी, ननद सीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed