{"_id":"6a09a86e7878a8f4f00c3517","slug":"accused-arrested-with-32-grams-of-smack-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148900-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 32 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 32 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 32.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया पिता ने उसे स्मैक बेचने के लिए दी थी। पुलिस अब आरोपी के पिता की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। जटवाड़ा पुल से बहादराबाद जाने वाली नहर पटरी पर स्थित सरकारी हैंडपंप के पास पहुंचने पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया और पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई।
कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम सालिम निवासी ग्राम बहादरपुर खादर थाना लक्सर बताया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि स्मैक उसके पिता मुर्सलीन ने बेचने के लिए दी थी। पिता ने मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल कर उसे रानीपुर झाल और जटवाड़ा पुल के बीच स्थित हैंडपंप पर खड़े रहने को कहा था, जहां एक व्यक्ति आने वाला था। हालांकि आरोपी उस व्यक्ति का नाम नहीं बता सका। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मुर्सलीन की तलाश की जा रही है।