फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused arrested for selling land using fake documents

Haridwar News: फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Feb 2026 04:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for selling land using fake documents
हरिद्वार। फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनोद निवासी कांगड़ी गाजीवाला थाना श्यामपुर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नमन शर्मा निवासी संगमपुरी साधुबेला हरिद्वार ने 19 अक्तूबर 2025 को ज्वालापुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया था कि उसके दादा स्व. न्यायमित्र शर्मा ने वर्ष 2005 में ग्राम कांगड़ी स्थित ग्रीन वैली फेस-3 में भूमि खरीदी थी, जिसकी वसीयत 31 मई 2014 को पंजीकृत कराई गई थी। दादा के निधन के बाद यह संपत्ति कानूनी रूप से परिवार की थी।
विज्ञापन

आरोप था कि विनोद ने देवेंद्र, रविकांत और नूतन के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा और वर्ष 2019 में भूमि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नूतन के नाम विक्रय कर दिया। बाद में इस भूमि को आगे अन्य लोगों को भी बेच दिया गया जबकि भूमि के विक्रय का कोई वैधानिक अधिकार उन्हें नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। साक्ष्य प्राप्त करने के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू की गई। मामले में फरार चल रहे आरोपी विनोद को बुधवार को श्यामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed