फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Account holder agitated for not taking action against accused employee

आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई न होने पर भड़के खाताधारक

Thu, 13 Aug 2020 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Account holder agitated for not taking action against accused employee
डाकघर पर प्रदर्शन करते ग्रामीण । - फोटो : HARIDWAR
दौलतपुर गांव के डाकघर के बचत बैंक में हुए लाखों रुपये के घोटाले में विभाग की ओर से की जा रही जांच में लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग करते हुए एक जांच अधिकारी पर मिली भगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बुधवार को काफी संख्या में खाताधारक डाकघर पहुंचे और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विभाग एक तरफ शिकायतकर्ता खाताधारकों से जमा की गई रसीद और पासबुक मांग रहा हैं, जबकि पासबुक और पैसे की जमा रसीद न देने और जमा की गई लाखों की रकम का घपला करने की शिकायत पर विभाग ने संबंधित अधिकारी का निलंबन किया है। ग्रामीण महेंद्र गिरि, मनोज, मनीराम, गंगा देवी राजकुमार अग्रवाल, कल्याण, मोहित, कविता देवी आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि डाक विभाग ने जिस अधिकारी को इस मामले की जांच करने भेजा, उससे न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती। उसपर भी आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed