फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   accident of two cars

सड़क दुर्घटना में मेरठ के दंपति की मौत

Sun, 28 Jun 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Sun, 28 Jun 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
accident of two cars

ऋषिकेश से घूमकर लौट रहे शास्त्रीनगर, मेरठ निवासी एक दंपति की बेलड़ा गांव के पास हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में मौत हो गई, जबकि उनकी परिचित एक महिला घायल हो गई। हादसे में दूसरी कार में सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर मेरठ की अंसल कालोनी निवासी भारत भूषण गुप्ता (62) और उनकी पत्नी वंदना गुप्ता (58) 40 सदस्यों के ग्रुप के साथ 25 जून को ऋषिकेश घूमने आए थे। दो दिन तक यह सभी आसपास मंदिरों और अन्य पर्यटन स्थलों में घूमने के बाद शनिवार की सुबह नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शनों के लिए गए थे।
विज्ञापन


दोपहर में वहां से लौटते समय करीब 12 बजे गुप्ता दंपति अपनी मारुति जैन कार में सवार होकर जब कोर कॉलेज से थोड़ा आगे ग्राम बेलड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक अन्य कार से टक्कर हो गई। दंपति के साथ सुभाषनगर मेरठ की रहने वाली उर्मिला सिंघल पत्नी सतीश सिंघल भी सवार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में तीनों घायल हो गए और दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों को राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां भारत भूषण गुप्ता और वंदना गुप्ता को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उर्मिला को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।


जबकि दूसरी कार में सवार दो लोग भी घायल हो गए। जिन्हें उनके परिचित किसी निजी अस्पताल में ले गए हैं।
मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी वीडी उनियाल और दारोगा उमेश कुमार आदि ने सामान में मिले डीएल और पेन कार्ड आदि के आधार पर मृतकों के परिजन को सूचना दी।

कुछ देर बाद अपनी-अपनी गाड़ियों से जा रहे उनके अन्य साथी भी सूचना पाकर अस्पताल पहुंच गए। उनके साथ आए मेरठ के ही रहने वाले राजेंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि भारत भूषण गुप्ता कुछ समय पहले ही एक प्राइवेट फैक्ट्री के जीएम पद से रिटायर हुए थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दूसरी कार में सवार लोगों के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed