फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   accident of truck and utility

यूटीलिटी-ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत, छह घायल

Sat, 27 Jun 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Sat, 27 Jun 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
accident of truck and utility

हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर शुक्रवार सुबह आठ बजे हुई यूटीलिटी और डंपर की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यूटीलिटी (छोटा हाथी) दूध लेकर हरिद्वार जा रही थी। बादशाहपुर गांव के पास सामने से तेज गति से आ रहे डंपर की यूटीलिटी से भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन


यूटीलिटी में सवार दूध का कारोबार करने वाले जसोद्दरपुर निवासी सभी ग्रामीण व चालक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायल चालक कासिम, अशरफ, साजिद, फुरकान, सोनू, अकरम और वाजिद को जनजीवन हास्पिटल जगजीतपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहां से अशरफ (48) की हालत गंभीर होने पर देहरादून अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम अशरफ ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवा कर कब्जे में लिया। उसके बाद जाम खुल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed