फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   accident of truck and bike

बुजुर्ग की बाइक ट्रक से भिड़ी, गंभीर घायल

Fri, 10 Jul 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Fri, 10 Jul 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
accident of truck and bike

बहन को ईदी देकर बाइक से घर लौट रहे पिरान कलियर निवासी एक बुजुर्ग को इमलीखेड़ा में ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बुजुर्ग को पहले सिविल अस्पताल रुड़की और फिर मेरठ रेफर कर दिया गया। पिरान कलियर निवासी 65 वर्षीय निसार पुत्र मोहम्मद हसन गुरुवार की सुबह पांच बजे बहन के घर ईद का सामान देने मिर्जापुर गया था।

विज्ञापन


भगवानपुर-कलियर मार्ग से लौटते समय इमलीखेड़ा में सोलानी नदी के समीप एक ट्रक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पिरान कलियर से परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


डाक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग के पैर की हड्डी कई जगह से टूटने के कारण उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। भगवानपुर थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed