फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   AAP workers expressed anger over the incident in Manipur

Haridwar News: आप कार्यकर्ताओं ने मणिपुर की घटना पर जताया आक्रोश

Sun, 23 Jul 2023 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
AAP workers expressed anger over the incident in Manipur

विज्ञापन
मणिपुर हिंसा की भर्त्सना करते हुए आप महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को हरिद्वार में मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम से देवपुरा चौक तक पैदल मार्च किया। आप महिला मोर्चा ने मणिपुर हिंसा के विरोध में वहां के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग भी की।

मोर्चा की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि पिछले 80 दिनों से मणिपुर जल रहा है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। परंतु राज्य सरकार और केंद्र में बैठी मोदी सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंगती। समूचा मणिपुर जल रहा है परंतु देश के प्रधानमंत्री मोदी विदेशों की यात्रा में मशगूल हैं।
विज्ञापन


आप की प्रदेश सचिव महिला मोर्चा बालेश सिंह ने कहा कि भाजपा महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच रखती है। मणिपुर में जहां दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म से पूरे देश में आक्रोश है, वहीं भाजपा के मुख्यमंत्री दर्जनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म की बात करते हैं। विरोध प्रदर्शन में मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता सिंह व अन्य ने मणिपुर हिंसा के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान गीता देवी, पूजा, शीला देवी, रीना यादव, कमला देवी, आरती, किरन, माया देवी, सुशीला देवी, राजबाला, रीना देवी, सुनीता, रेखा, अंजली एवम अवंतिका रावत, धीरज पीटर, संजय गौतम, विशाल शर्मा, किरन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed