आम आदमी पार्टी की ओर से हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में बुधवार को बूथों अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई। दिल्ली सरकार में विधायक दिनेश मोहनिया ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि उत्तराखंड में आप की काफी मजबूत दावेदारी है।
सोशल मीडिया प्रभारी संदीप ने कार्यकर्ताओं को वर्तमान समय में सोशल मीडिया की उपयोगिता की जानकारी दी। विधायक दिनेश मोहनिया ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनाव जीतने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत पर आने वाले समय में कड़ी मेहनत करनी होगी। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में इस बार विधायक आम आदमी पार्टी का जीतेगा। विधानसभा प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि लालढांग से लेकर कुन्हारी तक की जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम में लालढांग से लेकर कुन्हारी तक रेणु चौहान, मालती शर्मा, नीलू देवी, सतेंद्र कौर, अंजू रीना, संदीप प्रजापति, मनोज प्रजापति, भीमा, जितेंद्र सैनी, मनोज कुमार, जुल्फकार अंसारी आदि शामिल थे।