फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A youth was arrested for assaulting a sanitation worker

Haridwar News: सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट, एक युवक गिरफ्तार

Mon, 12 Jan 2026 07:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
A youth was arrested for assaulting a sanitation worker
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सफाई कर्मचारी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी समीर निवासी अहबानगर हाल पांवधोई ईदगाह रोड का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 11 जनवरी को ईदगाह रोड पांवधोई में नगर निगम का सफाई कर्मचारी अपना कार्य कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान समीर ने आकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। हंगामे से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में सोमवार को पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी से जब घटना के संबंध में पूछताछ की तो वह और अधिक उग्र हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि हंगामा करने लगा। शांत कराने का प्रयास करने के बावजूद वह नहीं माना। तब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी समीर का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed