फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A youth has been named for luring a teenager away

Haridwar News: किशोरी को बहलाकर ले लाने पर युवक नामजद

Fri, 12 Sep 2025 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A youth has been named for luring a teenager away
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी को बहलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्री आठ सितंबर की सुबह 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। घर में रखे ढाई लाख रुपये भी ले गई। देर शाम तक वापस न आने पर उसकी तलाश शुरू की। बाद में जानकारी जुटाने पर पता चला कि नावेद निवासी बहादराबाद उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोप लगाया कि उसके परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ शांति कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed