फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A young man sleeping inside a room died under suspicious circumstances.

Haridwar News: कमरे के अंदर सो रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 27 Nov 2025 06:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
A young man sleeping inside a room died under suspicious circumstances.
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ह्रदय गति रुकने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि रावली महदूद में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान उमेश कुमार (22) पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम शादाबपुर जनपद शाहजहांपुर यूपी के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि उमेश कुमार रावली महदूद में स्वराज कुमार के मकान में अपनी पत्नी के हिमानी के साथ किराये पर रह रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह उमेश पत्नी के साथ सास के पास गया था। वहां पत्नी हिमानी को छोड़कर वापस घर आने के बाद अंदर से कुंडी लगाकर सो गया। जब पत्नी आई तो खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। तब पड़ोसी की मदद से गेट का कुंडा खोलकर अंदर पहुंचे तो उमेश मृत अवस्था में मिला। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि हार्टअटैक से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed