फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A woman was beaten for dowry and her eye was also damaged

Haridwar News: दहेज के लिए महिला को पीटा, आंख भी फोड़ दी

Wed, 14 May 2025 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
A woman was beaten for dowry and her eye was also damaged
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में दहेज के लिए महिला से मारपीट कर आंख फोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति सहित सात ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोनी निवासी ग्राम जगजीतपुर थाना कनखल ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 19 नवंबर 2024 को ग्राम नारसन खुर्द मंगलौर निवासी हरीश कुमार से हुआ था। परिजनों ने करीब छह लाख रुपये खर्च कर घरेलू सामान, कपड़े और सोने-चांदी के जेवरात दिए थे। शादी के बाद से ही पति हरीश कुमार, सास सोमबाला, जेठानी सरिता, जेठ मांगेराम, ननद कौशल, नंदोई सुरेन्द्र ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि 28 जनवरी को दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की और उसकी एक आंख फोड़ दी गई, जिससे वह दृष्टिहीन हो गई। पीड़िता अपने भाई रमन को घटना की सूचना दी। अगले दिन रमन और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। तब उसका उपचार कराया गया। आरोप है कि कोतवाली में शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed