{"_id":"6712bc9d0acaccd29f0fc8bc","slug":"a-smuggler-arrested-with-drugs-worth-two-crores-haridwar-news-c-5-1-drn1030-528330-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दो करोड़ की ड्रग्स के साथ एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दो करोड़ की ड्रग्स के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
I
IIपुलिस ने पथरी क्षेत्र में नए नशे की तस्करी का किया भंडाफोड़
I
I
I
Iपुलिस अन्य आरोपियों की कर रही तलाश
I
Iपुलिस ने ड्रग्स की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 199 ग्राम मिथाइलीन डाइऑक्सी मेथाफेटामिन (चिट्टा) बरामद हुआ है। इसकी बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
I
Iएसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पथरी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सुभाषगढ़ तिराहे पर एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया, रुकने का इशारा करने पर वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी करने के बाद उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 199 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई है। यह मादक पदार्थ स्मैक से भी ज्यादा घातक है।
I
Iपुलिस को पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सरफराज निवासी ग्राम कोटवाल आलमपुर थाना झबरेडा बताया है। उसे यह ड्रग्स लक्सर में दो लोगों को देनी थी। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
I
I-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
I
Iपहले उधमसिंह नगर में पकड़ी गई ड्रग्स
I
Iएसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया कि यह ड्रग्स हरिद्वार जनपद में पहली बार पकड़ी गई है। इससे पहले एसटीएफ ने उधम सिंह नगर में इसे पकड़ा था। इसका नशा पंजाब, गोवा, मुंबई जैसे शहरों में किया जाता है। तस्करी के पूरे नेटवर्क की खोजबीन चल रही है। एसएसपी ने तस्कर को पकड़ने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर की चल-अचल संपत्ति सीज करने के निर्देश दिए गए हैंI