{"_id":"69ecad1b911a2054b9006836","slug":"a-man-entered-a-home-and-beat-a-mother-and-son-with-an-iron-rod-a-report-has-been-filed-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147952-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर में घुसकर मां-बेटे को सरिये से पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर में घुसकर मां-बेटे को सरिये से पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 25 Apr 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 25 Apr 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर युवक और उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि लोहे के सरिये से हमला कर दोनों को गंभीर चोट पहुंची है। आरोपी पुराने केस को वापस लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, दिलशाद पुत्र नफीस अहमद निवासी जमालपुर खुर्द, आरके पुरम कॉलोनी, रानीपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा मौ. कैफ बहादराबाद स्थित एक सैलून में काम करता है। 23 अप्रैल की दोपहर वह घर खाना खाने आ रहा था तभी पीछे से बाइक सवार कुछ युवक उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए। आरोप है कि सद्दाम, शौकीन, मतीन, मोहिन और मुकीम निवासी जमालपुर खुर्द ने घर पहुंचते ही कैफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके दो अन्य भाई मोईन और मुकीम भी मौके पर पहुंचे और सरिये व लात-घूंसों से हमला कर दिया। आरोप है कि जब उनकी पत्नी नौशिदा बीच-बचाव करने आईं तो उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि सरिये से वार कर दिलशाद के सिर से खून बहने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे जिसके बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। बताया की आरोपियों और उनके बीच पुराना विवाद चल रहा है। इसी कारण जाते समय पुराना केस वापस नहीं लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।