फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A man carrying a reward of Rs 50,000 for Mahant Govinddas's murder was arrested from Chandigarh.

Haridwar News: महंत गोविंददास की हत्या में 50 हजार का इनामी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 07:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
A man carrying a reward of Rs 50,000 for Mahant Govinddas's murder was arrested from Chandigarh.
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम के 73 वर्षीय महंत गोविंददास की वर्ष 2024 में हुई हत्या के मामले में फरार 50 हजार के इनामी आरोपी को एसटीएफ की टीम ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप निवासी ऊदपुर झिंझाना शामली यूपी के तौर पर हुई। इससे पहले भी 20 सितंबर को भी इस मामले में 50 हजार के इनामी आरोपी को एसटीएफ ने बागपत से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, 17 अक्तूबर 2024 को ज्ञानलोक कॉलोनी कनखल स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम के संत महंत गोविंददास की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 19 अक्तूबर को खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सामने आया था कि आरोपियों ने एक जून को हत्या की थी। हत्या से पहले महंत राम गोविंद दास को नशे का इंजेक्शन लगाकर मूर्छित कर गला घोंटकर हत्या की थी। इसके बाद शव को बैरागी कैंप में गंगा में फेंक दिया था। इसके बाद एक कथित बाबा को लालच देकर आश्रम की जिम्मेदारी सौंप दी थी। आश्रम को बेचने की रणनीति बनाकर फर्जी वसीयतनामा तैयार किया था। 10 करोड़ में संपत्ति बेचने की डील की थी।
विज्ञापन

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जांच में छह आरोपी प्रकाश में आए थे। चार आरोपियों को हरिद्वार पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी। आरोपी सौरभ उर्फ नीटू को एसटीएफ ने 20 सितंबर को बागपत से गिरफ्तार किया था। मामले में प्रदीप लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित था। फरारी के चलते उसके घर की कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी थी। खोजबीन के दौरान आरोपी के चंडीगढ़ में होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने दबिश देते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब में छोटा हाथी वाहन से माल की डिलीवरी का काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed