फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A herd of elephants passed under the flyover

Haridwar News: फ्लाईओवर के नीचे से गुजरा हाथियों का झुंड

Mon, 30 Mar 2026 09:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
A herd of elephants passed under the flyover
श्यामपुर। हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे पर कांगड़ी में बना नया फ्लाईओवर इन दिनों वन्यजीव प्रेमियों और राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे जब जंगल से हाथियों का एक झुंड गुजरता दिखाई दिया, तो फ्लाईओवर पर उन्हें देखने और मोबाइल में कैद करने के लिए लोगों का तांता लग गया।
विज्ञापन

इस नए फ्लाईओवर की ऊंचाई से अब जंगल के सुदूर हिस्सों तक का नजारा साफ दिखाई देता है। सोमवार को हाथियों की मौजूदगी ने राहगीरों को रुकने पर मजबूर कर दिया। लोग अपने वाहनों को रोककर फ्लाईओवर से नीचे हाथियों की अठखेलियां देखते और उनकी वीडियो बनाते नजर आए। इससे पहले रविवार देर शाम भी हाथियों का एक बड़ा झुंड इसी कॉरिडोर के नीचे से गुजरता हुआ देखा गया था। वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चिड़ियापुर से कांगड़ी के तिरछे पुल तक तीन तीन एलिफेंट कॉरिडोर फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। अब फ्लाईओवर के नीचे से वन्यजीव बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के एक से दूसरे जंगल में जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed