फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A cross FIR has been lodged in the dispute that took place during the preparations for the procession.

Haridwar News: शोभायात्रा की तैयारी के दौरान हुए विवाद में क्रॉस प्राथमिकी दर्ज

Thu, 29 Jan 2026 05:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
A cross FIR has been lodged in the dispute that took place during the preparations for the procession.
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के किशनपुर बहादरपुर गांव में रविदास जयंती की शोभायात्रा की तैयारियों के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविदास मंदिर समिति के सदस्य सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम किशनपुर बहादरपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जनवरी को वह रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाली शोभायात्रा की योजना बनाने के लिए घर से निकले थे। तभी रास्ते में खड़े ललित ने उनके साथ गाली-गलौज की। वहां से चले गए, लेकिन मौके पर मौजूद उनके भतीजे सोनू ने इसका विरोध किया तो मामला बढ़ गया। आरोप है कि रात करीब नौ बजे ललित ने अपने साथी सुमित और अमित के साथ मिलकर हमला कर दिया। रजत और सोनू की गर्दन, सिर और घुटनों में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि सुमित की पत्नी गीता ने रजत का गला दबाया। चिकित्सकों ने रजत के सिर में गंभीर चोट के चलते सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष की तरफ से ममता पत्नी मांगेराम निवासी किशनपुर ने आरोप लगाया कि 23 जनवरी की रात करीब आठ बजे उनका बेटा ललित घर के बाहर खड़ा था। तभी नशे में सोनू और रजत वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने ललित पर हमला कर दिया। सुरेन्द्र सिंह ने भी मारपीट की। शोर सुनकर वह और उनकी बड़ी बहू गीता ललित को बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला किया। जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह जान बचाकर वे वहां से निकले। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed