फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A case of embezzling an amount of Rs 3.5 lakh by cheating

Haridwar News: शांतिकुंज के कार्यकर्ता से नौकरी के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी

Mon, 19 Feb 2024 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
A case of embezzling an amount of Rs 3.5 lakh by cheating
I- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, ट्रस्ट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

I

I
I

I- साले की नौकरी कनाडा में लगवाने के नाम पर हड़पी रकमI



शांतिकुंज में कार्यकर्ता के तौर पर सेवा करने वाले व्यक्ति को साले की नौकरी कनाडा में लगवाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख की रकम हड़प लेने का मामला सामने आया है। रकम वापस मांगने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ऋषिकेश में ट्रस्ट चलाने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



पुलिस के अनुसार, रमेश कुमार शास्त्री निवासी 12 भगीरथ भवन शांतिकुंज ने शिकायत देकर बताया कि वह अपने साले की नौकरी लगवाने के लिए परिचितों से संपर्क कर रहे थे। तभी शांतिकुंज में आने वाले ओमप्रकाश भट्ट निवासी-103/ए-17 गंगा आश्रम माया कुंड ऋषिकेश उनके पास आया। उसने कहा, वह ओम एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट चलाता है और उसकी कनाडा में अच्छी जान-पहचान है। नौकरी लगवाने के नाम पर उसने साढ़े तीन लाख मांगे। 25 अक्तूबर 2022 से 9 जून 2023 तक दो लाख 11 हजार 1100 रुपये की रकम बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन




आरोप है कि बाद में शांतिकुंज आकर नकद रकम लेता रहा। कुल करीब साढ़े तीन लाख लेने के बाद बाद वह जल्द ही वीजा बनवाकर नौकरी लगवाने का आश्वासन देता रहा। फोन पर संपर्क करने पर नंबर ही बंद कर दिया। दोबारा रकम मांगने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसने फिर बीते 15 नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल में पैसे देने के लिए बुलाया, जहां पहुंचने के बाद वह नहीं मिला और नंबर बंद कर लिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश भट्ट के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed