फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A case of cheating a young man of lakhs of rupees by making

Haridwar News: ऑनलाइन गेम की लत लगाकर युवक से ठगी

Wed, 27 Mar 2024 03:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
A case of cheating a young man of lakhs of rupees by making
I- कनखल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांचI
विज्ञापन




कनखल थाना क्षेत्र में एक युवक को ऑनलाइन गेम की लत लगाकर लाखों की रकम ठग लेने का मामला सामने आया है। अब युवक के मोबाइल फोन बंद होने पर उसकी पत्नी के नंबर पर कॉल कर धमकी दी जा रही है। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



पुलिस के अनुसार भगतराम निवासी गणपति धाम कॉलोनी कनखल ने शिकायत दी। बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पुत्र अनिल को ऑनलाइन गेम खेलने की लत लगाई और झांसे में ले लिया। उससे लाखों रुपये ले लिए गए। आरोप लगाया कि नौकरी के नाम पर भी हर महीने उसे मिलने वाली तनख्वाह हड़पी गई है। जब बार-बार अनिल से पैसे मांगे जाने लगे तो उसने अपना फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन


उसका नंबर बंद होने पर उसकी पत्नी का नंबर जुटाकर ठगों ने उसे कॉल करनी शुरू कर दी है। उसे फोन पर धमकी देकर पैसे की मांग की जा रही है। थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed