{"_id":"68b493e106d5a9ccf80fbb5e","slug":"a-case-has-also-been-filed-against-the-other-party-in-the-dispute-in-paandhoi-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-137520-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पांवधोई में हुए विवाद में दूसरे पक्ष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पांवधोई में हुए विवाद में दूसरे पक्ष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को युवक पर हमला करने के मामले में 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अब दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष का आरोप है कि उनके घर में घुसकर मारपीट की और गला दबाया। युवक और उसका चाचा घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर के मोहल्ला पांवधोई बड़ी सड़क निवासी मोनीस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अगस्त को मोहल्ले के ही उस्मान ने उसके साथ बदतमीजी की थी और उस पर थूका था। उस समय मोहल्ले के बुजुर्गों ने उस्मान से माफी मंगवाई थी। इसी रंजिश को लेकर 29 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे उस्मान अपने भाई फरमान और साथी सनव्वर, परवेज व फिरोज के साथ लाठी-डंडे लेकर गली में पहुंचा।
आरोप है कि मोनीस को देखते ही उस्मान ने हमला बोल दिया और सभी ने मिलकर उसे गालियां देते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बचकर अपने घर में घुसा तो पीछे-पीछे घर में घुस आए और वहां भी मारपीट की। उसका गला दबाया। उसका चाचा कल्लू घर पहुंचा और फिर मारपीट करने वालों के घरवालों से बात करने गया तो उनसे भी मारपीट की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।