{"_id":"48717","slug":"Haridwar-48717-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राई क्षेत्र में परोसी जा रही शराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राई क्षेत्र में परोसी जा रही शराब
Haridwar
Updated Tue, 11 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। यह कैसा ड्राई क्षेत्र है जहां आए दिन शराब पकड़ी जा रही है। सोमवार को गुंजरावाला भवन के पास चाय की एक दुकान से शराब बरामद की गई। तस्करी का प्रत्यक्ष प्रमाण सामने आने पर क्षेत्र में बडे़ पैमाने पर शराब सप्लाई की ओर इशारा कर रहा है।
शहर के पाश कालोनी से लेकर चाय की दुकानों तक को तस्करों ने अपने ठिकाने बना लिए हैं। उत्तरी हरिद्वार की कई बस्तियों में शराब तस्करी का काम लंबे समय से चल रहा है। आसपास के इलाकों से भी देशी और अंग्रेजी शराब की शहर में आपूर्ति करवाई जा रही है। ब्रह्मपुरी, नई बस्ती, भीमगोडा, खड़खड़ी, ललतारौ पुल, लकड़ बस्ती, चंडी माजरा बस्ती के अलावा उपनगर ज्वालापुर और कनखल के कई मोहल्लों में भी माफिया सक्रिय हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत और मामलों के खुलासे के बाद भी पुलिस कड़ी कार्रवाई से परहेज कर रही है। सीओ सिटी अजय सिंह ने बताया कि शराब तस्कर शहर में भी सक्रिय हैं। इनके खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
चाय की ठेली से पव्वे बरामद
हरिद्वार। सोमवार को नगर कोतवाली पुलिस ने गुंजरावाला भवन के पास से चाय की दुकान से 40 पव्वे बरामद किए हैं। विक्की उर्फ बादशाह पुत्र महेश निवासी शक्ति विहार गंगनहर कालोनी हालिया निवासी ललतारौ पुल से पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। चालान कर विक्की को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
नशे में यात्रियों का हंगामा
हरिद्वार। शराब के नशे में शामली, मुज्जफरनगर के श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर हंगामा काटा। आखिर हुड़दंगी यात्रियों को पुरोहितों ने पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों का मेडिकल कराकर चालान काट दिया गया है। एसआई एमएस रावत ने बताया कि हरपाल पुत्र ओमपाल, राजेंद्र पुत्र महेंद्र और सुरेश पुत्र दयाराम हरकी पैड़ी पर शराब के नशे में हंगामा काट रहे थे। तीनों का मेडिकल कराकर चालान कर दिया गया है।